जिलाधिकारी ने धान फसल की करवाई क्रॉप कटिंग व मढ़ाई, औसत पैदावार 57 कुन्तल प्रति हेक्टेयर

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने धान फसल की करवाई क्रॉप कटिंग व मढ़ाई, औसत पैदावार 57 कुन्तल प्रति हेक्टेयर


फतेहपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार कोजिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने धान फसल को क्रॉप कटिंग व मढ़ाई करवाई, औसत पैदावार 57 कुन्तल प्रति हेक्टेयर पाई गई।

तहसील सदर के तेलियानी विकासखंड के ग्राम कशेरुवा में कृषक मंतूरा देवी पत्नी रामबाबू के खेत गाटा संख्या 638 में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अपने सामने 43.3 वर्ग मीटर में धान फसल की क्रॉप कटिंग व मढ़ाई करवाई, जिसमें 24.33 किग्रा की पैदावार जिसका औसत 57 कुन्तल प्रति हेक्टेयर पाया गया।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कृषकों से संवाद कर कृषि उत्पादकता की जानकारी की और कृषकों को कैस क्रॉप(औद्यानिक खेती) व आर्गेनिक खेती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिये कि जनपद में शासन द्वारा निर्धारित ऐप में उपज का आंकलन फीड किया जाय।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित कृषक उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story