फतेहपुर 5.16 लाख से अधिक दीपो की रोशनी से जगमगाया

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर 5.16 लाख से अधिक दीपो की रोशनी से जगमगाया


फतेहपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आशीर्वाद दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत–2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 5.16 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और उत्सव के रूप में जन्मदिवस को मनाया गया।

इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों ने सांय 07 बजे अपने–अपने घर में एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story