499 छात्रों को पिलाई गई डेंगू की होम्योपैथिक दवा

WhatsApp Channel Join Now
499 छात्रों को पिलाई गई डेंगू की होम्योपैथिक दवा


फतेहपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मंगलवार को इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान भिटौरा विकास खंड में चलाया गया। इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी फ़तेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सर्वप्रथम मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 89 वृद्धजन व 14 कर्मचारियों, श्री भृगु वेद विद्यालय ओम घाट भिटौरा में अध्ययनरत 54 छात्राें, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 65छात्राें, प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर के 27 छात्राें, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 140छात्राें, कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 52 छात्राें, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 58 छात्राें समेत कुल 499 छात्रों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं, पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है।

इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद, वार्डन अशोक कुमार, प्रधानाचार्य आर एम त्रिवेदी, ज़हरा खातून, हिमांशु सोनकर, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमारी, अभिनव श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story