दो नाबालिग बहनें घर से लापता, मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
दो नाबालिग बहनें घर से लापता, मुकदमा दर्ज


फतेहपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो नाबालिग सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। शुक्रवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।

धाता थाना व कस्बे की पुरानी बाजार निवासी दोनों नाबालिग बहनें 24 सितंबर की दोपहर करीब 2:20 बजे घर पर थीं। उसके बाद दोनों बहनें बिना बताए घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों के मुताबिक घर से गायब होने के बाद दोनों बहनों की आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया गया कि दोनों अपने साथ कपड़े, मार्कशीट, आधार कार्ड समेत अन्य सामान भी ले गई हैं। इससे परिवार को आशंका है कि दोनों किसी के बहकावे में आकर घर से गईं होगी।

काफी खोजबीन के बावजूद जब दोनों का सुराग नहीं मिला तो पिता ने आज धाता थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और दोनों बहनों की तलाश करने की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष अभिलाश तिवारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story