फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगा जान दी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगा जान दी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस


फर्रुखाबाद , 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी डबलू (30) पुत्रशेर सिंह कुशवाहा छप्पर की बल्ली में साड़ी बांध कर गले में साड़ी फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने जब डबलूको फांसी पर लटकता देखा तो परिवार हड़कंप मच गया। वह पल्लेदारी का काम करता था घटना के समय उसकी पत्नी सीमा अंगूरीबाग गई थी। घर आने पर उसने पति को फांसी पर लटकते देखा ।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story