फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवक की मौत, अग्निवीर की कर रहा था तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दौड़ लगा रहे युवक की मौत, अग्निवीर की कर रहा था तैयारी


फर्रुखाबाद, 29 जुलाई (हि. स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बुधवार को दौड़ लगाते समय एक युवक की मौत हो गई। थाना राजेपुर के ग्राम शेरा खार निवासी शिवनारायण (18)पुत्र मुनेश्वर सिंह अग्निवीर की तैयारी कर रहा था। वह रोज की तरह बुधवार की सुबह दौड़ लगाने गया और उसको वहीं पर चक्कर आ गया। सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।

इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था । पिता मुनेश्वर सिंह ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था। उसकी मौत किस वजह हुई , यह कोई बताने को तैयार नहीं है। सीएमओ आनन्द उपाध्याय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण ज्ञात हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story