फर्रुखाबाद के पर्यटन स्थलों की रील -वीडियाे बनाएंगे सोशल इनफ्लुएंसर, करेंगे पर्यटकों को आकर्षित

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद के पर्यटन स्थलों की रील -वीडियाे बनाएंगे सोशल इनफ्लुएंसर, करेंगे पर्यटकों को आकर्षित


फर्रुखाबाद, 17 अक्तूबर( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिये पर्यटन विभाग सोशल मीडिया का उपयाेग कर रहा है। शनिवार को कलेक्ट्रेट से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन माह के तहत सोशल इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और ब्लॉगर्स की टीम को हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया।

सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि टीम आगरा के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण करेगी। वहां के पर्यटन स्थलों को देखने और उनके अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने से पर्यटन से जुड़ी जानकारियां अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगी। ऐसे कार्यक्रमों से पर्यटन के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी । उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के माध्यम से आगे भी इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story