फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी


फर्रुखाबाद, 03 अगस्त (हि. स)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। जहां शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ रही। वही नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।

नवाबगंज क्षेत्र के गांव पुठरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोर में महंत सुरेश भारती ने विशेष पूजा-अर्चना कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इसके बाद क्षेत्र समेत मैनपुरी, एटा और अन्य आसपास के जनपदों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगाकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया।

थाना नवाबगंज के गांव ककिउली रामताल आश्रम, बबुरारा गढ़िया बलभद्र आश्रम, नवाबगंज नगर के बरतल मोहल्ला स्थित कलावती शिव मंदिर, मुख्य बाजार का प्राचीन शिव मंदिर तथा पुराना गनीपुर का शिवालय।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध, शहद, फल और मिष्ठान अर्पित कर आराधना की। शंख और घंटियों की गूंज के बीच हुई आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इसी प्रकार आवास विकास स्थिति नर्मदेश्वर महादेव पर सुवह से ही भक्तो की भारी भीड़ रही। यहां आज से शिव पुराण का पाठ शुरू किया गया। आचार्य मुरारी ने पूजन के साथ कथा प्रारम्भ की। सर्वाधिक शिव मंदिर होने की बजहअपरा काशी कहे जाने वाला जिला आज शिव मय हो गया। पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवाबगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story