फर्रुखाबाद : मार्ग दुर्घटना में घायल सब्जी विक्रेता की माैत

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : मार्ग दुर्घटना में घायल सब्जी विक्रेता की माैत


फर्रुखाबाद,03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना नवाबगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला बरतल वाली गली निवासी दुर्वेश कुमार (50) सब्जी विक्रेता था। बीते माह 23 जुलाई को दुर्वेश सब्जी का ठेला लेकर घर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता काे परिजनों ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती रात रविवार काे इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई।

सोमवार को मृतक सब्जी विक्रेता का शव उनके पैतृक आवास पहुंचा और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा। इस संबंध में काेतवाल गीतम सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story