फर्रुखाबाद में रविवार को भी खुलेगा निबन्धक कार्यालय

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में राजस्व बढ़ाने को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसलिए अब रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है, जहां विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) सहित अन्य पंजीयन कार्य किए जाएंगे।

उप निबंधक सदर रविकांत ने बताया कि 22 मार्च रविवार को भी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा। इस दिन आमजन अपने विक्रय पत्रों की रजिस्ट्री और अन्य पंजीकरण से जुड़े कार्य आसानी से करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले अधिक से अधिक राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे जहां लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, वहीं लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण भी संभव हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story