फर्रुखाबाद से आलू किसान बचाओ यात्रा लखनऊ के लिये रवाना
फर्रुखाबाद , 07 अप्रैल (हि. स.) उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की आलू मंडी सातनपुर से मंगलवार काे लखनऊ के लिए आलू किसान बचाओ यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा का नेतृत्व किसान नेता अशोक कटियार कर रहे हैं। यात्रा रवाना होने से पहले पूर्व अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन सुधीर वर्मा रिंकू के प्रतिष्ठान पर बैठक में मुख्य अतिथि अजय अनमोल ने कहा कि आलू के लाभकारी मूल्य के लिए जुनून पैदा करना होगा तभी लड़ाई जीती जा सकती है।
इस माैके पर अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन अर्पित राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू, परशुराम वर्मा, लालू यादव, भाजपा नेता प्रभात अवस्थी,संजय कटियार, वीरेंद्र आर्य, परसोत्तम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, प्रदीप गुप्ता मोनी , आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, अरविन्द कटियार आदि अनेकों लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम वर्मा ने व संचालन मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने किया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

