फर्रुखाबाद में पांचालघाट गंगा पुल फिर क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का अंदेशा

WhatsApp Channel Join Now


फर्रुखाबाद, 21 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पांचालघाट गंगा पुल पिछले करीब दो वर्षों से पुल के जॉइंट हर दूसरे-तीसरे महीने क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मंगलवार काे महज पांच दिन पहले बनाए गए कई जॉइंट दोबारा खुल गए। जबकि निर्माण कार्य के दौरान तीन दिनों तक वनवे ट्रेफिक के मदद से यातायात नियंत्रित किया गया और कार्य की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई थी, ताकि मरम्मत किए गए हिस्से पर कोई वाहन न चले। इसके बावजूद निर्माण के कुछ ही दिनों बाद जॉइंट फिर से खुल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुले जॉइंट की वजह से मंगलवार को एक साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया। लोगों का कहना है कि उसे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा पुल की खस्ताहाल स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पांचाल घाट गंगा पुल कई जनपदों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बताया पुल की स्थायी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story