जानवरों को पानी पिलाने गए वृद्ध की सोता नाला में डूब कर मौत

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव परतापुर कला निवासी 70 वर्षीय शिशुपाल पुत्र भूमिराज की सोता नाला में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिशुपाल मंगलवार को अपने जानवरों को नहलाने और पानी पिलाने के लिए सोता नाला गए थे। देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना थाना अमृतपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाला किनारे शिशुपाल के कपड़े, जूते और लाठी मिली, जिससे उनके पानी में गिरने की आशंका जताई । पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। उपनिरीक्षक राघवेंद्र भदौरिया ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story