न्यायिक अधिकारियों ने किया जिला जेल फतेहगढ़ का मुआयना, दिये जरूरी निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
न्यायिक अधिकारियों ने किया जिला जेल फतेहगढ़ का मुआयना, दिये जरूरी निर्देश


फर्रुखाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की जिला कारागार फतेहगढ़ का साेमवार काे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश /सचिव युगल शंभू ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय साथ में लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा उपस्थित रहे। जिला कारागार फतेहगढ़ की विभिन्न बैरकों मैं जाकर बंदीजनाें से मुलाकात की और उनके लंबित मामलों के बारे में जानकारी लेकर विधिक राय दी ।

न्यायाधीश द्वारा भोजनालय में जाकर भोजन की गुणवत्ता के बारे में देखा व परखा तथा साफ सफाई के आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल बैरक का भी निरीक्षण किया वहां पर भर्ती बंदीगण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी कर वहां उपस्थित डॉक्टर नीरज को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लीगल एट डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ सुरेंद्र कुमार राणा, असिस्टेंट प्रशांत गुप्ता ,डिप्टी जेलर वैभव कुशवाहा तथा डॉक्टर नीरज कुमार उपस्थित रहे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story