फर्रुखाबाद में गंगा नदी के तेज कटान में कई घर समाये

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में गंगा नदी के तेज कटान में कई घर समाये


फर्रुखाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा के मजरा पैलानी दक्षिण में गंगा नदी की तेज धारा लगातार कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों के आशियाने एक-एक कर नदी में समा रहे हैं।

मंगलवार काे करीब एक दर्जन से अधिक मकान और झोपड़ियां गंगा की भेंट चढ़ गयीं। सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री आवास भी सुरक्षित नहीं रह सके। कई पक्के मकान भी गंगा की धारा में समा गए, जिससे प्रभावित परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं। सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा गई है इस नुकसान ने किसानों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। ग्राम प्रधान जुबैर खान के अनुसार स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story