मोहर्रम में 10 फ़ीट से ज्यादा ऊंचे ताजिये न उठाने के निर्देश, शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय

WhatsApp Channel Join Now
मोहर्रम में 10 फ़ीट से ज्यादा ऊंचे ताजिये न उठाने के निर्देश, शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय


फर्रुखाबाद, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में मोहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में बुधवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखी जाए, जिससे विद्युत लाइनों और अन्य संरचनाओं से किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी गतिविधि से आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story