फर्रुखाबाद : नगर पंचायत नवाबगंज में खुले नाले में गिरी गाय, सुरक्षित बाहर निकाला गया
Nov 15, 2026, 19:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
फर्रुखाबाद, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में नगर पंचायत नवाबगंज में बाईपास मार्ग पर बबना तिराहे के समीप खुले नाले में रविवार सुबह एक गाय गिर गई। नाले में छटपटाती गाय को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। समय रहते लोगों की सक्रियता से बेजुबान की जान बच गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

