प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के खिलाफ भाजपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के खिलाफ भाजपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन


फर्रुखाबाद, 14 मई (हि.स) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में भाजपा पदाधिकारियोे व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री पर सपा सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व सपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद से माफ़ी माँगने को कहा है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा प्रधानमंत्री का पद सम्मानित पद होता है और सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र की भी मर्यादा का हनन किया है । सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव चुप होना ये बताता है कि वह इस अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन करते हैं। सपा लोकतंत्र संविधान और महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। अपने मुखिया को खुश करने के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्वेता दुबे , ममता सक्सेना, मीना मिश्रा, डॉ विनीता मिश्रा, चित्रा अग्निहोत्री, रमला राठौर, प्रतिभा राजपूत ,सुमन राजपूत, रेखा सोमवंशी, मीरा सिंह , किरन सिंह, नीलम शाक्य, अनिल तिवारी, वीरेंद्र कठेरिया, कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम, गौरव सक्सेना, सर्वेश कुशवाह, शिवांग रस्तोगी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story