भाजपा फर्रुखाबाद में चलाएगी अम्बेडकर प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा फर्रुखाबाद में चलाएगी अम्बेडकर प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान


फर्रुखाबाद , 13 अप्रैल (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 14 अप्रैल भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं नारी वंदन अधिनियम 2026 के संदर्भ में तैयारी की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया पार्टी के निर्देश के अनुसार अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा इसके लिए पार्टी ने विभिन्न कार्य योजना तैयार की है जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक दलित बस्तियों में जाकर 15 से 18 अप्रैल के मध्य जनसंपर्क करेंगे। अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल के दिन अंबेडकर प्रतिमा के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमाें की रुपरेखा बनायी गयी है।इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story