फर्रुखाबाद में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा


फर्रुखाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर साेमवार काे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे शहर में दिनभर भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ सदवाड़ा क्षेत्र से हुआ। यहां लाल दरवाजा होते हुए लल्ला हकीम वाटिका पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान महावीर का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे शोभायात्रा पुनः प्रारंभ होकर लाल दरवाजा, चौक समेत प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान महिलाओं ने आकर्षक वेशभूषा में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बैंड की मधुर धुनों और नगाड़ों की गूंज ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर का सुसज्जित रथ रहा, जिसमें भगवान विराजमान थे। रथ पर सारथी के रूप में द्रवित जैन, इंद्र के रूप में दीपक जैन एवं सौरभजैन तथा खवास सेवक के रूप में विकास जैन उपस्थित रहे।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। अध्यक्ष ऋषभ शरण, डॉ. नाम शरण जैन, दिलीप जैन, दीपक जैन, शैलेंद्र जैन, युवा अध्यक्ष विक्रांत जैन, युवा महामंत्री राहुल जैन, अजय जैन, अंकित जैन, ध्रुव जैन, दीपांशु जैन, मीनू जैन, अरुण जैन, गुंजा जैन, अंजू जैन, नेहा जैन, एंजल जैन, साधना जैन, संध्या जैन, शिवानी जैन, जूली जैन, दीपशिखा जैन, वर्षा जैन, नीलम जैन, शिखा जैन, स्वीटी जैन, अर्चना जैन रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story