फर्रुखाबाद : एडीजी ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में किया आधुनिक अतिथि गृह का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : एडीजी ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में किया आधुनिक अतिथि गृह का उद्घाटन


फर्रुखाबाद, 03 सितंबर (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस ऑफिसर्स मेस (अतिथि गृह) का उद्घाटन एडीजी कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने विधिवत फीता काटकर किया ।

उद्घाटन समारोह के उपरांत एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नवनिर्मित अतिथि गृह के परिसर, कक्षों और संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधों तथा आगंतुक अधिकारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर युमना प्रसाद व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह अतिथि गृह पुलिस अधिकारियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस व्यवस्था से गैर जिले से आने वाले पुलिस अधिकारियों को लाभ मिलेगा। एसपी आरती सिंह ने बताया कि आज से इस आधुनिक अतिथि गृह अधिकारियों के लिए उपलब्ध रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story