फर्रुखाबाद में दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी लाइन हाजिर


फर्रुखाबाद ,26 अक्तूबर (हि .स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव के दौरान खंड विकास कार्यालय राजेपुर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना राजेपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस कप्तान आरती सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार व अजय कुमार तथा आरक्षी कुशलपाल सिंह, रविंद्र कुमार, भावना, प्रियंका, दिनेश कुमार और शिवराज सिंह का तबादला हुआ है। जिसमें शिव राम को एचएम बनाया गया है, वहीं महिला आरक्षी भावना का तबादला थाना कम्पिल किया गया है| अन्य एसआई समेत सात पुलिसकर्मियाें काे थाना राजेपुर से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है |

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766875 Articles

Share this story