फर्रुखाबाद : पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत तीन निरीक्षक बने कोतवाल

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद : पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत तीन निरीक्षक बने कोतवाल


फर्रुखाबाद, 28 नवंबर (हि .स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत तीन निरीक्षकों को थानों में तैनात कर दिया है।

एसपी ने निरीक्षक भूपेंद्र कुमार राठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज बनाया है। वहीं निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सत्य प्रकाश को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अमृतपुर के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने तीनों निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784546 Articles

Share this story