फर्रुखाबाद में अवैध रूप से चल रहे पांच ट्रक सीज

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में अवैध रूप से चल रहे पांच ट्रक सीज


फर्रुखाबाद, 04 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में आज एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने संजय प्रताप, खनन अधिकारी के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया । कुल पांच ट्रक सीज किए गए।

इस दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ओवरलोड ट्रक पकड़ेे गये। इन पर परिवहन विभाग द्वारा रू0 74 हजार एवं खनन विभाग ने रू0 48 हजार जुर्माना लगाया । इसके अलावा 2 ट्रक टैक्स बकाया में तथा एक बिना परमिट ट्रक सीज किया गया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story