सुरक्षित बिजली उपयोग से ही किसान की खेती और जीवन हो सकता सुरक्षित : प्रबंध निदेशक विद्युत निगम

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित बिजली उपयोग से ही किसान की खेती और जीवन हो सकता सुरक्षित : प्रबंध निदेशक विद्युत निगम


वाराणसी, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद अंतर्गत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने शनिवार को किसानों को अपना संदेश दिया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों को सुरक्षा रखनी है। सुरक्षित बिजली उपयोग से ही किसान की खेती और जीवन सुरक्षित हो सकता है।

प्रबंध निदेशक ने किसानों को कुछ बातों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि मोटर पंप चालू करने से पहले तारों और कनेक्शन की जांच अवश्य करें। मोटर की क्षमता के अनुसार ही कैपेसिटर का उपयोग करें। बिजली पोल, ट्रांसफार्मर, लाइनों के पास बच्चों व पशुओं को ना जाने दें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ही रखें, खुले तारों से दूर रखना जरूरी है।

शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से खुशहाल किसान पोस्टर भी जारी किया गया है। जिसमें किसानों के सुरक्षित खेती और जीवन को लेकर विषय बिंदु शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story