प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

WhatsApp Channel Join Now
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई


वाराणसी, 28 जून (हि. स.)। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुलाकात कर तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति द्वारा धान की बुवाई कराया। कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र ने कहा कि अल नीनो के चलते इस वर्ष बारिश कम होने की संभावना है। ऐसे में डीएसआर जिसमें की 30 से चालीस प्रतिशत तक कम पानी लगता है, किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद को इसका लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सेवापुरी विकास खण्ड पर किसानों को हाइब्रिड मक्का प्रदर्शन के लिए निशुल्क बीज भी वितरित किया गया। किसानों को कम पानी की फसलें जिसमें श्रीअन्न, मक्का, बाजरा आदि के लिए प्रेरित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story