झोपड़ी में आग लगने से किसान की जलकर माैत,साथी झुलसा

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की कम्पिल थाना क्षेत्र में साेमवार सुबह एक झाेपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई।आग से पूरी तरह झाेपड़ी जल गई और उसमें साे रहे अधेड़ किसान की जिंदा जलकर माैत हाे गई है।एक की हालत गंभीर है।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने परिजनाें के आराेपाें के बाद जले शव काे पाेस्टमार्टम भेज दिया।

कायमगंज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना कम्पिल के गांव रायपुर चिनहट के रहने वाले किसान ओमकार(56) अपने साथी राम औतार के साथ खेत में खड़ी फसल की रखवाली कर रहे थे। साेमवार काे दाेनाें खेत के पास झोपडी में लेटे हुए थे। झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें झाेपड़ी समेत जिंदा जलकर ओमकार की माैत हाे गई, जबिक राम औतार गंभीर झुलस गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर झुलसे व्यक्ति काे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवार भी पहुंच गये हैं। झुलसे रामऔतार ने अज्ञात लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया। उसका कहना है किसी अज्ञात ने झोपड़ी में उस समय आग लगा दी जब तेज गति से आंधी चल रही थी।

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story