विंध्यवासिनी धाम में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चार लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

WhatsApp Channel Join Now

मीरजापुर, 26 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। अनुमानित चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु नया वीआईपी मार्ग, पक्का घाट व जयपुरिया गली से कतार में लगकर गर्भगृह तक पहुंचे, जबकि गेट नंबर तीन कोतवाली मार्ग से झांकी दर्शन करते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु नारियल, चुनरी, माला-फूल व प्रसाद लेकर घंटों कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाकाली व अष्टभुजा का भी पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा पूरी की। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस, पीएसी, एटीएस व खुफिया एजेंसियां तैनात रहीं। वीआईपी दर्शन के लिए भीड़ दिनभर बनी रही, हालांकि बिना प्रोटोकॉल के प्रवेश नहीं मिला। वहीं

मंदिर की छत पर स्थानीय पुरोहितों के साथ बिहार, झारखंड व मध्य प्रदेश से आए साधकों ने नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती व चंडी पाठ का अनुष्ठान किया। कई श्रद्धालु मोबाइल व वीडियो कॉलिंग के जरिए भी संकल्प लेकर पूजन में शामिल रहे। नवमी पर पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story