अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सेवा भावना : सरोज कुशवाहा

WhatsApp Channel Join Now
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सेवा भावना : सरोज कुशवाहा


मीरजापुर, 07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयाेजित की गई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित संगठन है। कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता के साथ संगठन के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया कि अभियान के तहत जिले से लेकर बूथ और मतदाताओं के घर तक 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story