कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now
कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में दो संदिग्धों के पास से मिला 28 लाख की नकदी,जांच जारी


वाराणसी, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच से दो संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास मिले बैग से 28 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ और रकम को लेकर जांच जारी है।

जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों यात्री इस रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पकड़े गए युवकों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार के रूप में हुई है। बरामद नकदी और दोनों आरोपितों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया है। आयकर की टीम उन्हें लेकर पूछताछ के लिए रवाना हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story