जंतर मंतर प्रदर्शन से पहले शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हुई निरस्त

WhatsApp Channel Join Now
जंतर मंतर प्रदर्शन से पहले शिवगंगा एक्सप्रेस और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हुई निरस्त


वाराणसी, 09 अक्टूबर (हि. स.)। नई दिल्ली में जंतर मंतर पर शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित सीजेपी और कम्युनिस्ट संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे एवं उत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश से नई दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त अथवा कुछ स्टॉप पहले रोकने का निर्णय किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी में जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि रेलवे अधिकारियों की ओर से लिए गए निर्णय में दिनांक 09 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12559 (बनारस-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस) एवं गाड़ी संख्या 12581 (बनारस- नई दिल्ली, सुपरफास्ट एक्सप्रेस) का संचालन निरस्त रहेगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इन दो ट्रेनों के अतिरिक्त नई दिल्ली जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को पहले ही किसी स्टेशन पर रोक दिया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story