लखनऊ में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दाे घायल

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दाे घायल


लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोग घायल हाे गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम, एसडीआरएफ और बम निरोधक दस्ता ने जांच करते हुए कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नगराम थाना क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद शफीक की देवती गांव के बाहर लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी है। आज दोपहर उस फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही थाना नगराम पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त कर लिया। हादसे में इस्लाम की बेटी मारिया और राम बहादुर का बेटा मोहित घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मारिया की हालत गंभीर बतायी है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल के आसपास कोई घनी आबादी न होने के कारण काेई और धमाके की जद में नहीं आया है। वहीं घटना में काेई जनहानि की भी सूचना नहीं है। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story