शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें अपमानित कर रही : अखिलेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें अपमानित कर रही : अखिलेश यादव


कानपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में बिल्कुल भी नहीं चलती है। वह केवल अपने स्वार्थ के लिए बैठे हैं। शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है।

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेटी अदिति के साथ कानपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद वहा स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां बेटी अदिति यादव ने विधायक नसीम सोलंकी के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद बिरहाना रोड स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर पहुंचकर समोसे का स्वाद चखा।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है। यह सरकार का लोकतांत्रिक व्यवहार नहीं हो सकता इसका विरोध आम लोग भी कर रहे हैं। वहीं हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए एआई समिट को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ। कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई थी। इतना ही नहीं उनके द्वारा आयोजन में नकली चीज़ दिखाकर उसे अपना नाम देना बेहद निंदनीय है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप भारत के नागरिक हैं यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं तो अब भारत के नागरिक नहीं हैं।--------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story