बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज के ठिकानों पर ईडी की का छापा, दो करोड़ जब्त

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 24 अगस्त (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो करोड़ रुपये, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किया है।

ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय टीम ने जाली दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा और उनके करीबियों के यहां छापा मारा है। मुजफ्फरनगर के अलावा गाजियाबाद व फरीदाबाद स्थित कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दिनभर छानबीन की।

कार्रवाई में न्यू राणा हाउस और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील्स के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। छापेमारी में कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story