इटावा : पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
इटावा : पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान


इटावा, 29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर में बुधवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र विनय यादव (२८) ने दस वर्ष पूर्व रंजना यादव से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होती रहती थी। बीते वर्ष दिसम्बर माह से बहू बेटे विनय को छोड़कर अपने प्रेमी के घर में रहने लगी। पत्नी की बेवफाई को बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया और बीती रात उसने रंजना से फोन पर बात करने के बाद देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

Share this story