कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 75वीं स्थापना के उपलक्ष्य में लगा आयुष कैंप

WhatsApp Channel Join Now
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 75वीं स्थापना के उपलक्ष्य में लगा आयुष कैंप


वाराणसी, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को मेडिकल कॉलेज में आयुष कैंप लगाया गया। आयुष कैंप में कृष्णमूर्ति फाउंडेशन (राजघाट) में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई और दवाइयों का वितरण किया गया।

कर्मचारियों को स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की गई। इस दाैरान योग प्रशिक्षक ने कर्मचारियों को योग से

हाेने वाले लाभ के बारे में जानकारियां दी गई। प्रशिक्षक ने कहा कि दिन की शुरुआत थोड़ा व्यायाम से होगा तो रक्त की शुद्धता से शरीर को स्फूर्ति मिलेगी। योग अपने जीवन में रोग को आने नहीं देता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story