ईपीएफओ में सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हो रहा अपग्रेड, एक जुलाई से शुरू होगी सेवाएं - सुबोध

WhatsApp Channel Join Now
ईपीएफओ में सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हो रहा अपग्रेड, एक जुलाई से शुरू होगी सेवाएं - सुबोध

ईपीएफओ में सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हो रहा अपग्रेड, एक जुलाई से शुरू होगी सेवाएं - सुबोध

वाराणसी, 28 जून (हि. स.)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के वाराणसी कार्यालय में कार्यरत अधिकारी सुबोध ने बताया कि ईपीएफओ

अपने डेटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड करने का काम कर रहा है। इस बदलाव के कारण, 26 जून से सदस्यों के लिए क्लेम सबमिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि एक जुलाई 2026 से ईपीएफओ की सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से सूचना प्रसारित किए जाने के संबंध में उन्होंने बताया कि इस अस्थायी असुविधा के लिए ईपीएफओ की ओर खेद प्रकट किया गया है। वाराणसी के पहड़ियां स्थित कार्यालय पर आने वाले लोगों को हुई असुविधा के लिए ईपीएफओ को बेहद खेद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story