मीरजापुर : लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध का मंचन देख भावुक हुए दर्शक


मीरजापुर, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिगना क्षेत्र के सिहौली गांव में चल रही रामलीला के नौवें दिन शनिवार रात लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। श्री सरस्वती रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

मंचन के दौरान मेघनाथ के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामादल में शोक छा गया। इसके बाद सुषेण वैद्य की सलाह पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने हिमालय की ओर रवाना हुए। रास्ते की बाधाओं को पार कर सूर्योदय से पहले संजीवनी लेकर लौटे। बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण के होश में आते ही पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

इसके बाद युद्धभूमि में भगवान राम ने कुंभकर्ण का वध किया। कुंभकर्ण की मृत्यु का समाचार लंका पहुंचते ही वहां शोक छा गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। ाम की भूमिका में शौर्य दुबे, लक्ष्मण के रूप में छोटू दुबे, हनुमान के रूप में विजय शंकर पांडेय, रावण के रूप में उमंग दुबे, कुंभकर्ण के रूप में आनंद नाथ और सुषेण वैद्य की भूमिका में उदय शंकर तिवारी ने अभिनय किया। समिति अध्यक्ष राजन दुबे ने अंगवस्त्र भेंटकर कलाकारों को सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story