वाराणसी में विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर किया मेंटेनेंस कार्य, लगाए नए पोल बदले तार
वाराणसी, 28 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में विद्युत विभाग ने शनिवार को अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर नए पोल लगाए और कई जगहों पर ट्रांसफार्मर एवं तार बदलने का मेंटेनेंस कार्य किया।
नगर विकास विद्युत खंड सारनाथ के पुराना दौलतपुर उपकेंद्र क्षेत्र में मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत सुदामा नगर कालोनी में 11 केवी न्यू लाइन के लिए नए पोल लगाए गए। नया पोल लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगा। इसी तरह चार सौ केवीए परिवर्तक जम्फर, डीओ को सही कर तत्काल विद्युत आपूर्ति सामान्य की गई।
अपराह्न विद्युत कर्मचारियों ने मडुआडीह क्षेत्र में नया पोल लगाकर तार लगाने का कार्य किया। इसी तरह हरहुआ में खेती भूमि के किनारे से बिजली के पोल लगाने के कार्य को सावधानी पूर्वक किया गया। साथ ही तार काट कर जोड़ा भी गया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने स्पष्ट आदेश में कहा कि वाराणसी जनपद के अंतर्गत किसी भी क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए मेंटेनेंस के कार्य को समयबद्ध होना है। झूलते तारों को हटाना है, कमजोर बिजली के पोल को बदलना है, जहां अभी पोल नहीं पहुंचे हैं, वहां पोल लगाने का कार्य भी समय से करना है। ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल ही उसे ठीक करना है। गर्मियों के दिनों में विद्युत आपूर्ति घर-घर तक सुचारू रूप से देनी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

