करंट की चपेट में देवर की मौत, भाभी-देवर झुलसे

WhatsApp Channel Join Now

हाथरस, 11 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद स्थित गांव कुंजलपुर में मंगलवार की रात काे बिजली ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद तार टूट गया। करंट की चपेट में आकर एक देवर की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और भतीजी गंभीर रूप से झुलस गए।

अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 7:45 बजे की है। गांव का ही सुभाष उनकी भाभी सराेज देवी और भतीजी प्रीति ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर तीनों झुलस गये। परिजन और ग्रामीणों ने तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी प्रीति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सरोज देवी का उपचार सीएचसी में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story