वाराणसी में युवा परिषद के पदाधिकारी न्याय मार्च निकाल कर करेंगे चुनाव आयोग का समर्थन
वाराणसी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। देश में जहां एक ओर सीजेपी और कम्युनिस्ट संगठनों ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध प्रदर्शन की घोषणा की हुई है। वही, वाराणसी में युवा परिषद के पदाधिकारी न्याय मार्च निकाल कर चुनाव आयोग का समर्थन करेंगे।
युवा परिषद से जुड़े आशुतोष ने बताया कि 10 अक्टूबर को शनिवार के दिन सुबह 11 बजे लमही क्षेत्र के सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक न्याय मार्च निकाल कर चुनाव आयोग का समर्थन किया जाएगा। इस मार्च में वाराणसी के तमाम प्रबुद्ध और युवा वर्ग के लोग शामिल रहेंगे। युवा परिषद के पदाधिकारी यह भी चाहते हैं कि बड़ी संख्या में काशी का नौजवान चुनाव के समर्थन में सामने आए।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

