समय धीरे धीरे विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा : राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा

WhatsApp Channel Join Now
समय धीरे धीरे विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा : राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा


वाराणसी, 21 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में साेमवार काे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि समय धीरे धीरे विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है। वाराणसी में जिले की विधानसभा सीटों का खाका बना लीजिए। कौन लड़ेगा, यह नेतृत्व और संगठन तय करेगा। हमारे सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस विषय बिंदु को ग्रामीण जन जन तक हम पहुंचा रहे हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने भी संगठनात्मक विषय बिंदुओं पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय रहने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि जिला टीम के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों को टिकट प्रत्याशी की चिंता छोड़कर काम में जुट जाना है। बैठक में वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए तमाम प्रमुख भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story