बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत


मीरजापुर, 10 नवंबर (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 बाजार में मंगलवार शाम सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में लूसा गांव निवासी 61 वर्षीय अशोक सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अशोक सिंह अनपरा में नौकरी करते थे। करीब पांच महीने पहले सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रह रहे थे। मंगलवार को वह इमिलिया 84 बाजार गए थे। पान खाने के बाद घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775081 Articles

Share this story