भारत को अपमानित करना कांग्रेस व विपक्ष का एजेंडा : हर्षवर्धन
सुलतानपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में विश्वस्तरीय आयोजन एआई इंपैक्ट समिति के दौरान शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन को भाजपाइयों ने देश विरोधी हरकत व अराजकता बताया है। इसी अराजकता के विरुद्ध शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और 4 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को कलेक्ट्रेट में सौंपा। इसमें घटना के मुख्य सूत्रधारों की पहचान करने और भविष्य में ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन कांग्रेस की हार की कुंठा और अहंकार व हताशा का जीता जागता उदाहरण है।उन्होंने कहा सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना कांग्रेस व विपक्ष का एजेंडा हो गया है। आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। भारत तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। राहुल गांधी देश की बढ़ती लोकप्रियता व विकास को लेकर झूठ फैलाते हैं।प्रश्न उठाते हैं।देश को विश्व स्तर पर बदनाम करने की प्लानिंग राहुल,सोनिया और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनाई गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन की निन्दा करते हुए कहा आपरेशन सिंदूर हों या एयरस्ट्राइक और अब एआई समिति में कांग्रेस ने भारत विरोधी मनोवृत्ति को वैश्विक स्तर पर दिखाया हैं। पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहा कि भाजपा व मोदी सरकार का विरोध करते-करते राहुल व विपक्ष देश का विरोध करने पर आमादा हो गए हैं। इस मौके पर गन्ना विकास समिति चेयरमैन गांधी सिंह,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा,सुनील वर्मा,प्रदीप शुक्ला,संजय सोमवंशी, देवेन्द्र प्रताप सिंह,आलोक आर्या,शौर्य बर्धन सिंह,आकाश शर्मा, अंकित तिवारी,प्रशांत कसौधन, सचिन पाण्डेय,अखिलेश जायसवाल, डॉ रामजी गुप्ता, गौरव मौर्य, कृष्णा सिंह, आशुतोष झा,रीना जायसवाल, कमला सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा, काली सहाय पाठक,वीरेंद्र भार्गव, अरुण द्विवेदी,लालेन्द्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, अयोध्या प्रसाद वर्मा, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा,प्रदीप मिश्रा व राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

