उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन


मीरजापुर, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार शाम विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री सबसे पहले पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद वह वीआईपी मार्ग से गणेश द्वार होते हुए मंदिर के गर्भगृह में पहुंचीं और मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर स्थित परिक्रमा पथ की परिक्रमा की और मंदिर से बाहर निकलकर अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

इस दौरान नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story