नवरात्र मेले की ड्रोन व एआई कैमरों से रखी जा रही नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्र मेले की ड्रोन व एआई कैमरों से रखी जा रही नजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात


मीरजापुर, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ एआई कैमरे, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही हैं। ड्रोन कैमरों से मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, गंगा घाटों, प्रमुख मार्गों, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसके अलावा अष्टभुजा देवी मंदिर, कालीखोह मंदिर और रोप-वे क्षेत्र में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न होने पाए। इसके लिए पूरे मेले में लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story