डॉ. आनंद मिश्रा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के नेशनल प्रेसिडेंट निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. आनंद मिश्रा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के नेशनल प्रेसिडेंट निर्वाचित


डॉ. आनंद मिश्रा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के नेशनल प्रेसिडेंट निर्वाचित


लखनऊ/जबलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स (आईएईएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2026-27) निर्वाचित किया गया है। यह जिम्मेदारी आज जबलपुर में आयोजित आईएईएस(IAES) की 27वें वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में उन्होंने ग्रहण किया।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स (आईएईएस) देशभर के इंडोक्राइन सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है तथा भारत में इस सर्जरी के क्षेत्र की अग्रणी पेशेवर आवाज़ माना जाता है। डॉ. आनंद मिश्रा का निर्वाचन उनके नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

डॉ. आनंद मिश्रा वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं तथा एसोसिएशन ऑफ़ ब्रेस्ट सर्जन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देशभर के सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में थायरॉयड, पैराथायराइड और एड्रेनल ग्रंथि सर्जरी, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा रोगी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story