नव मतदाता अभियान के तहत गोविंद नगर में घर-घर सम्पर्क : अनिल दीक्षित

WhatsApp Channel Join Now
नव मतदाता अभियान के तहत गोविंद नगर में घर-घर सम्पर्क : अनिल दीक्षित


कानपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 से 18 जनवरी तक चलाए जा रहे नव मतदाता महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत नगर मंडल के बूथ संख्या 11 व 12 लक्ष्मी रतन कॉलोनी में घर घर कुंडी खड़का कर नव मतदाता से सम्पर्क किया।

ऐसे सभी नौजवानों की, जिनकी आयु एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर सम्बंधित बीएलओ के पास जमा कराया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं को माला एवं पार्टी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और यह अपेक्षा जताई गई कि वे जिम्मेदार मतदाता बनकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे। साथ ही उनसे आह्वान किया गया कि वे अपने मत का प्रयोग कर स्वस्थ, स्वच्छ और सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने शुक्रवार को रायपुरवा मंडल के बूथ संख्या 231 पर सम्पर्क किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ नंबर 231 पर सम्पर्क कर 15 नव मतदाताओं के फार्म-6 जमा करवाए और उनका सम्मान किया। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष अजय राय, अभिनव दीक्षित, विजय मिश्रा, पारस मदान, राघवेंद्र दुबे रवि, अरुण दुबे, प्रदीप गुप्ता, दीपक राजपूत संजय लाला प्रदीप, बसंत शर्मा शोभा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story