ई-केसीसी में यूपी का जलवा, प्रदेश से हो रहा देश का हर तीसरा आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

 देशभर में डिजिटल केसीसी के लिए साढ़े तीन लाख आवेदन, उत्तर प्रदेश में नौ महीने में सवा लाख किसानों ने किया आवेदन

डबल इंजन सरकार में घर बैठे आवेदन कर कृषि ऋण पाने की प्रक्रिया हुई आसान

योगी सरकार की इस पहल से लघु और सीमांत किसानों को हो रही कृषि ऋण प्राप्त करने में सहूलियत

कर्नाटक 98 हजार आवेदनों के साथ दूसरे और हरियाणा 42 हजार के साथ तीसरे स्थान पर

लखनऊ, 29 नवंबर : डिजिटल कृषि सेवाओं के विस्तार में उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (ई-केसीसी) के लिए आवेदन करने वाले किसानों की संख्या के मामले में यूपी देश में सबसे आगे है। प्रदेश में अब तक 1.23 लाख से अधिक किसान ई-केसीसी पोर्टल या एप के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं। खास बात यह है कि महज नौ महीने में सवा लाख आवेदन का आंकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है। योगी सरकार की इस पहल से लघु और सीमांत किसानों को कृषि ऋण प्राप्त करने में सहूलियत हो रही है। 

देशभर में डिजिटल केसीसी के लिए करीब साढ़े तीन लाख आवेदन हुए हैं। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी एक लाख 23 हजार से अधिक है। वहीं, कर्नाटक करीब 98 हजार आवेदनों के साथ दूसरे और हरियाणा लगभग 42 हजार आवेदनों के साथ तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत फरवरी में नाबार्ड की ओर से संचालित डिजिटल केसीसी सुविधा का शुभारंभ किया था। इसके बाद प्रदेश में इस व्यवस्था को तेजी से विस्तार मिला है।

अब किसानों को केसीसी के लिए आवेदन करने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ई-केसीसी पोर्टल और एप के माध्यम से घर बैठे आवेदन की सुविधा मिलने से किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है।

कर्नाटक, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से काफी आगे यूपी

डिजिटल केसीसी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों के मुकाबले उल्लेखनीय बढ़त बनाई है। प्रदेश में जहां 1.23 लाख से अधिक आवेदन किए गए हैं, वहीं कर्नाटक में करीब 98 हजार और हरियाणा में लगभग 42 हजार आवेदन हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे आवेदन की सुविधा

परंपरागत व्यवस्था में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए किसानों को बैंक शाखाओं में जाना पड़ता था। आवेदन, दस्तावेज जमा करने और अन्य औपचारिकताओं में भी समय लगता था। डिजिटल केसीसी ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान अब पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे और सीमांत किसानों को औपचारिक कृषि ऋण व्यवस्था से जुड़ने में मदद मिल रही है।

डिजिटल कृषि व्यवस्था को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी में डिजिटल केसीसी सुविधा की शुरुआत करते हुए किसानों को तकनीक के माध्यम से कृषि ऋण व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया था। इसका उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुगम और अधिक सुलभ बनाना है।

किसानों के लिए वरदान बनी डबल इंजन सरकार की पहल

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों के तहत डिजिटल केसीसी कृषि क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली अहम पहल बनकर उभरी है। इसके माध्यम से किसानों की ऋण सुविधा तक पहुंच आसान बनाने और खेती-किसानी की जरूरतों के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे करे आवेदन

किसान अब https://ekcc.nabard.org पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे और सीमांत किसानों को औपचारिक कृषि ऋण व्यवस्था से जुड़ने में मदद मिल रही है।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23849 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story