चैत्र नवरात्र के पहले दिन डीएम ने भंडारे का प्रसाद बांटा

WhatsApp Channel Join Now
चैत्र नवरात्र के पहले दिन डीएम ने भंडारे का प्रसाद बांटा


मीरजापुर, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन विकासखंड कोन क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयाेजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खुद प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।

उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। जैसे ही प्रसाद वितरण शुरू हुआ, श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं और पूरा चौराहा भक्ति भाव से सराबोर हो उठा। हर नवरात्र की तरह इस बार भी समाजसेवी मीनाक्षी सिंह ने यह भंडारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया है। चील्ह-गोपीगंज मार्ग और मीरजापुर-औराई मार्ग से गुजरने वाले हजारों श्रद्धालु यहां रुककर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, जिससे उन्हें लंबी यात्रा के बीच राहत मिल रही है। मौके पर प्रमुख पति एवं समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, प्रमोद तिवारी, सोहन सिंह, विनोद पांडे, सुरेश सोनकर, संदीप सिंह, मोनू सिंह, संतोष सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। भंडारे में उमड़ी भीड़ ने इस सेवा कार्य को खास बना दिया।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story